कोसीकलां में राजमार्ग में निकट अनाज मंडी में दिनदहाड़े एक युवक से पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 

 


Bike riders beat up young man and looted Rs 5 lakh

लूट।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मथुरा के कोसीकलां में राजमार्ग में निकट अनाज मंडी में दिनदहाड़े दो अपाचे बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर एक युवक से पांच लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पीड़ित से जानकारी होने का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।

Trending Videos

गांव अजीजपुर निवासी गोविंद सिंह नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में मां शारदा ऑयल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म चलाता है। सोमवार करीब साढ़े 4 बजे वह फैक्टरी से कैश लेकर अनाज मंडी अपने परिचितों की आढ़त पर भुगतान देने जा रहा था। आरोप है कि जब वह मंडी पहुंचा तो पीछे से आ रहे अपाचे सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया। आरोपी युवक सुनील व सूरज उसके जानकार व पड़ोसी होने के नाते कार रोक कर बात की तो उन्होंने उसे नीचे उतार लिया और पिटाई शुरू कर दी।

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कार में रखे 5 लाख रुपये लूटकर धमकाते हुए भाग निकले। घटना की सूचना उसने डायल 112 पर दी। जब कोई जवाब नहीं आया तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला पुलिस को बताया। पुलिस उसे लेकर घटना की जांच के लिए मंडी सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंची। उधर, मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कराई जा रही है। पीड़ित व आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *