संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 15 Mar 2026 03:05 AM IST

Bike rider's uncle dies in collision with vehicle, nephew injured



फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस- वे की सर्विस रोड पर गट्टपुरा गांव के पास शनिवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ताऊ भतीजे की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी सुरेश (52) पुत्र कल्यान सिंह अपने भतीजे रोहित उर्फ बाबू (12) के साथ आगरा से बाइक से घर लौट रहे थे।जैसे ही शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर गट्टपुरा गांव से पहले पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को अलग अलग एंबुलेंस से आगरा के लिए रेफर कर दिया। एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में जांच के बाद चिकित्सको ने ताऊ सुरेश को मृत घोषित कर दिया। भतीजे रोहित की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक सुरेश के दो पुत्र हैं। दोनों फौज में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *