संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:17 PM IST

मृतक सुरेंद्र पाल का फाइल फोटो
किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर डांडी भट्ठे के पास एक बाइक सवार किसान को टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम पंचायत कमलनेर के गांव पाल नगर निवासी किसान सुरेंद्र पाल (50) शनिवार की दोपहर रिश्तेदारी में विधूना एक तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। बाइक जब ग्वालियर बरेली राजमार्ग पर डांडी भट्ठे के पास पहुंची। तभी कुसमरा की ओर से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक कैंटर लेकर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरेंद्र पाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। टक्कर मार कर भागे कैंटर चालक को पकड़ने के लिए टीमें तलाश में जुट गईं। पुलिस ने इटावा बॉर्डर से कैंटर और चालक दोनों को ही पकड़ लिया। उधर हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
