अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Fri, 09 Aug 2024 09:49 PM IST

देवेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह गांव सीर से काम खत्म करके दीपक के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में मेंडू रोड पर एसपी कार्यालय के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।


Bike riding laborer dies due to collision with truck

मृतक देवेंद्र फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखती मृतक की पत्नी व अन्य महिलाएं
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


हाथरस एसपी कार्यालय के पास 9 अगस्त को बाइक सवार दो युवकों ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Trending Videos

कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के नगला हीरा सिंह निवासी देवेंद्र (28) मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह 9 अगस्त की शाम गांव सीर से काम खत्म करके दीपक के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में मेंडू रोड पर एसपी कार्यालय के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। 

सूचना पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सक ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। मृतक ने अपने पीछे रोते बिलखते चार बच्चे छोड़े हैं। घायल मुन्ना सिंह का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *