संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 17 Nov 2024 01:08 AM IST

loader

Bike riding youth dies due to car collision



गंजडुंडवारा। कादरगंज पुल पर शनिवार को रात के समय कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंगा नदी में गिरकर लापता हो गया है। एक युवक हादसे में घायल हुआ है। उसे अस्पताल भेजा गया है। कस्बे के मोहल्ला खेरी निवासीला जानू पुत्र ओम प्रकाश, बाबू पुत्र राम दास तथा विकास पुत्र मटरू ककोड़ा मेला देखकर बदायूं से बाइक से वापस लौट रहे थे। कादरगंज पुल पर डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में जानू की मौत हो गयी। वहीं, बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। विकास पुल से गंगा में गिर कर लापता हो गया। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला सका था। हादसे की सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वार्ड सभासद विजय गुप्ता एव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा को भेजा गया। गंगा में लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है। हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *