संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 19 Nov 2024 11:30 PM IST

loader

Bike riding youth dies due to collision with roadways bus



सोरोंजी। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव मल्लाह नगर के समीप मंगलवार सुबह रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी बहन की शादी के लिए सिलिंडर बुक करने गया था।

गांव बसूपुरा निवासी दीपक मौर्य (23) मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वह घर से सिलिंडर बुक कराने के लिए निकला था। मल्लाह नगर में रोडवेज की अनुबंधित बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और दीपक के परिजन को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सोरों थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी मृतक के परिजन की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *