loader

Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle



Trending Videos

मोंठ। थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर ग्राम अटरिया हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्राम अमरा निवासी दिलशाद (32) पुत्र अनवर, अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने कस्बा मोंठ आया था। यहां से दोपहर दो बजे करीब वह बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर ग्राम अटरिया पुलिया के नज़दीक पहुंचा किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन ने उसे मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *