संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 18 Nov 2024 11:23 PM IST

loader

Bike riding youth dies in road accident



बेवर। एनएच 34 पर रविवार की रात छिबरामऊ ड्यूटी पर जाते समय एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के दयानत नगर मोटा के रहने वाले थे। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

दयानयत नगर मोटा निवासी विभू प्रताप सिंह (31) एक किराए के मकान में रह रहे थे। वह छिबरामऊ में फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करते थे। रविवार को रात की ड्यूटी के लिए वह बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। बाइक जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान करने के बाद परिजन को फोन कर सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा। मृतक के भाई अनिल प्रताप ने वाहन चालक के विरुद्ध बेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें