संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:30 PM IST
{“_id”:”6711269cd237f72a2101961c”,”slug”:”bike-suddenly-went-out-of-control-woman-fell-and-died-lucknow-news-c-13-knp1002-917700-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: अचानक अनियंत्रित हुई बाइक, गिरकर महिला की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:30 PM IST

लखनऊ। बाइक से बुधवार रात देवर व भतीजे संग कार्यक्रम से लौट रही महिला अचानक बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि देवर व भतीजे को मामूली चोट आई है।
महानगर स्थित निशातगंज छठी गली की रहने वाली रीमा सोनकर (53) बुधवार शाम देवर रामबाबू सोनकर व भतीजे अदविक (8) के साथ ननद के घर लौलाई गांव कीर्तन में गई थीं। रात में लौटते वक्त मल्हौर चौराहे के पास बाइक अचानक बेकाबू हो गई। हादसे में बाइक चल रहे रामबाबू समेत तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रीता के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन ने सभी को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, वहां रीमा की मौत हो गई। जबकि प्राथमिक इलाज के बाद उनके देवर व भतीजे को छुट्टी दे दी गई। परिवार में पति प्रदीप सोनकर जन सेवा केंद्र संचालक हैं। दो बेटे भी हैं।