झांसी। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर बायोमेट्रिक हाजिरी को वापस लेने की मांग की। मंडलायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि यदि यह प्रणाली लागू होती है तो फिर सभी संवर्गों पर होना चाहिए।
सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में बायोमेट्रिक अटेंडेंट प्रणाली लागू की गई है। बायोमेट्रिक हाजिरी का नियम सिर्फ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों पर ही लागू किया जा रहा है। जबकि अन्य को इससे मुक्त रखा गया है। यह कर्मचारियों के साथ भेदभाव है। मौके पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक सौरभ गुप्ता, जिलाध्यक्ष संतोष निरंजन, जिला मंत्री अभिषेक पटेरिया, ज्ञानी जेल सिंह, आकाश अग्रवाल, संजय कुशवाहा, राघवेंद्र पटेल, रवि तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, दीपक सिंह, सिद्दीकी, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
