फेज-2 में 10 हजार वर्ग फीट भूमि की हुई रजिस्ट्री, तीन से चार मंजिला बनेगा

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बेतवा विहार फेज-2 में नए कार्यालय के लिए भाजपा ने झांसी विकास प्राधिकरण से 2.35 करोड़ रुपये की जमीन खरीद ली है। शुक्रवार को 10 हजार वर्ग फीट जगह की रजिस्ट्री हो गई। अब यहां पर भाजपा का तीन से चार मंजिला कार्यालय बनेगा। बताया जा रहा है कि एक साल के भीतर यह कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।

अब तक भाजपा का कार्यालय पुरानी तहसील क्षेत्र में बना हुआ है। संगठन की तरफ से नए कार्यालय के लिए जमीन की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। तीन महीने पहले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सरावगी को भूमि की तलाश करने के लिए कहा गया। इसके बाद बेतवा विहार फेज-2 में झांसी-कानुपर हाइवे पर 10 हजार वर्ग फीट जगह चिह्नित कर ली गई। नीलामी में भाजपा ने झांसी विकास प्राधिकरण से 2,35,67,448 करोड़ रुपये में ये भूमि खरीद ली। प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, नई दिल्ली के नाम से रजिस्ट्री हो गई है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी कृष्ण कुमार दीक्षित ने हस्ताक्षर किए। अब करीब तीन हजार वर्ग फीट में तीन से चार मंजिला कार्यालय एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। रजिस्ट्री के दौरान सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें