BJP candidate Amit Kumar wins Mungarabadshahpur councillor election in jaunpur

जीत का जश्न मनाते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जौनपुर जिले के नगरपालिका मुंगराबादशाहपुर के वार्ड नं. 4 पकड़ी गोदाम के लिए हुए सभासद चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी अमित कुमार ने सपा के अधिकृत प्रत्याशी हरिश्चंद्र को 62 मतों से हराया है।

Trending Videos

भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार को कुल 338 मत मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के हरिश्चंद को 276 मत प्राप्त हुए। वहीं निर्दल प्रत्याशी मो. आकिब को मात्र 24 मत मिले। कुल 650 मत पड़े थे। जिसमें 11 मत अवैध थे।

निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार अजीत कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना हुई। नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्ता सहित सभी सभासदों और समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को शुभकामनाएं दीं। तहसील परिसर में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मतगणना कराई  गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *