BJP has prepared caste based ground in Braj region now credibility of ministers is at stake

बेबीरानी मौर्य, एसपी सिंह बघेल, जयवीर सिंह और योगेंद्र उपाध्याय
– फोटो : संवाद

विस्तार


ब्रज क्षेत्र में जातीय समीकरणों को साधते हुए भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला पहले से ही सेट कर रखा है। पिछड़ा वर्ग से प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल केंद्र में मंत्री हैं। ब्राह्मण समाज से योगेंद्र उपाध्याय और अनुसूचित जाति से बेबी रानी मौर्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। क्षत्रिय समाज से मैनपुरी के विधायक जयवीर सिंह भी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। 

चुनाव आते-आते भाजपा ने वैश्य कार्ड भी चला। आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन को राज्यसभा से सांसद बना दिया। यानी भाजपा चुनाव से पहले ही ब्रज की पट्टी पर अगड़े-पिछड़े और दलित के साथ वैश्य मतदाताओं को लुभाने की जमीन तैयार कर चुकी है। अब चुनाव में भाजपा की यह तैयारी दिग्गजों की प्रतिष्ठा के साथ कसौटी पर है। इस चुनाव में माननीयों की अग्निपरीक्षा भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें