BJP leader Neeraj Singh in Gonda for membership campaign.

भाजपा नेता नीरज सिंह।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मठीधीशों को लेकर विवादित बयान देने से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सनातन विरोध मानसिकता प्रदर्शित होती है। उनकी सनातन धर्म में कोई आस्था नहीं है। जो लोग राम मंदिर उद्धाटन की तारीख पूछ रहे थे, उनकी सात पीढि़यां प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख याद रखेंगी।

Trending Videos

ये बातें रविवार को परसपुर के डेहरास में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कही। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग जनता को जातियों में बांटना चाहते हैं, और हम उन्हें सदस्य बनाकर देश की सेवा के लिए एक कर रहे हैं। लोग भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसी कारण पूरे देश में तीन दिन में एक करोड़ सदस्य बन गए। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों व अन्य वर्ग से पार्टी से जुड़ने की अपील की।

विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा में युवाओं, महिलाओं, किसानों सबका सम्मान है। इस बार सदस्यता अभियान का एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। इस अवसर पर विद्याभूषण द्विवेदी, नीरज मौर्या, अकबालबहादुर तिवारी, सूरज सिंह, लक्ष्मीशंकर पांडेय, गुड्डू सिंह, दीपक सिंह, अनिल शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, डब्लू सिंह, इतेंद्र सिंह आदि रहे।

जगह-जगह हुआ स्वागत

भाजपा नेता नीरज का जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। परसपुर कस्बा में भौरीगंज मोड़, परसपुर चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नीरज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का इतना प्यार व स्नेह पाकर मैं काफी अभिभूत हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *