BJP leaders giving reactions on dimpal yadav after declaration of Jaiveer Singh as BJP candidate from Mainpuri

जयवीर सिंह।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से भाजपा नेता अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा का बुधवार को बेवर और मैनपुरी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा प्रभारी रेनू उपाध्याय ने कहा कि हताश सपा का मैनपुरी लोकसभा सीट का सपना इस बार चकनाचूर होगा। मैनपुरी का मतदाता भी भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान विश्व के पटल पर बढ़ाया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अपराधी विहीन बनाने का काम किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रता के आधार पर समाज के हर वर्ग को मिला है। 

हर वर्ग कर रहा समर्थन 

प्रदेश में भयमुक्त सरकार होने के कारण उद्यमी प्रदेश में उद्योग लगाने लगे हैं। अपराधियों के लिए सरकार की जीरो टॉलरेंस का समाज का हर वर्ग समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आधी आबादी इस बार भाजपा को लोकसभा सीट पर जीत दिलाने के लिए काम करेंगी। 

प्रत्याशी घोषित होते ही सपा का छूटने लगा पसीना

भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री को उतार कर भाजपा कार्यकर्ताओं में एक जोश भर दिया है। प्रत्याशी घोषित होते ही सपा के पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व मंत्री पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

देश में चल रही मोदी लहर 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और कार्यकर्ता मोदी और कमल के चुनाव को ही अपना प्रत्याशी मानकर मतदान करेंगे। देश में इस बार मोदी लहर चल रही है। जयवीर सिंह ने प्रदेश में पर्यटन विभाग में बढ़ावा किया है। जनपद के कार्यकर्ता सहित मतदाता भाजपा के साथ हैं। जनता में उनका विश्वास और उनके कार्य के प्रति लोगों में काफी विश्वास है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *