BJP MP complains about DFO to UP Governor Anandi Ben Patel.

भाजपा सांसद अशोक रावत।
– फोटो : अशोक रावत फेसबुक पेज।

विस्तार


मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) की शिकायत की है। सांसद ने डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद अशोक रावत ने पत्र में लिखा है कि वह मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार के सांसद हैं।

Trending Videos

बीती 20 जुलाई को वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आपके आगमन की सूचना डीएफओ ने 19 जुलाई को देर रात 10 बजे दी। अधिकारियों द्वारा समय से सूचना न देने के कारण आपका स्वागत नहीं कर सका। न ही सहभागिता ले सका।

ये भी पढ़ें – यूपी में बड़ा खेला: यहां आबादी से ज्यादा बना दिए जन्म प्रमाणपत्र… आतंकी कनेक्शन के बाद चर्चा में आया ये गांव

ये भी पढ़ें – मरीज की मौत पर तीमारदारों ने डॉक्टर को कुर्सी और पाइप से बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उन्होंने यह भी लिखा है कि एक दिन पूर्व मैंने पार्टी संगठन के कार्यक्रम निर्धारित कर दिये थे साथ ही यह भी लिखा है कि जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) के इस आचरण से अत्यंत कष्ट हुआ है। इस तरह के असंवेदनशील व दायित्वों के प्रति लापरवाह जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें।

राज्यपाल ने लगाई थी वन विभाग की क्लास

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीती 20 जुलाई को सीतापुर स्थित मद्रास रेजीमेंट में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई थी। उन्होंने वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए अनियमित ढंग से खोदे गये गड्ढों पर सवाल उठाया था। राज्यपाल की सख्ती के बाद जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने वन विभाग के अधिकारियों को सही ढंग से पौधरोपण करने के साथ पौधों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिये थे। इसके बाद डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने पौधों को सही ढंग से रोपित करवाने के साथ उनके सपोर्ट के लिए स्टिक व कार्यक्रम संबंधी बोर्ड लगवाया था।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *