भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में सपरिवार दर्शन किया। अयोध्या पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैने तो रामलला के विराजमान होने के बाद ही दर्शन किया था लेकिन परिवार पहली बार आज रामलला का दर्शन कर रहा है। अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि का दर्शन कर मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात का एक कार्यक्रम है।

Trending Videos

अयोध्या पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और विरासत के आधार पर आगे बढ़ें। भाजपा यही कर रही है। 2027 चुनाव को लेकर भाजपा की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन संगठन के माध्यम से जनता के बीच में है। देश की जनता ने 11 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री को देश की सेवा करने का अवसर दिया और आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार चुनी।

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में बना रिकॉर्ड, बुधवार को इन 43 जिलों में अलर्ट

ये भी पढ़ें – तस्करी के अड्डे: परमिट के नाम पर सिस्टम का टोकन, मिलीभगत से जारी होता है कोड; इन वाहनों को नहीं रोकते अफसर

11 वर्ष की सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड लेकर हम जनता के बीच में गए। हमने जनता के बीच में बीजेपी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धि को रखा है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के बीच में संवाद में है। हम चुनावी मोड पर हमेशा रहते हैं। हमारे संगठन का गठन आखिरी चरण में है। जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है।

इटावा की घटना पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि इटावा की घटना दुखद है जिस तरह से अखिलेश यादव ने इसका राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है वह समाज को बांटने वाली राजनीति है। यही समाजवादी पार्टी और विपक्ष का एजेंडा है। समाज को जाति के नाम पर जातीय टकराव और तनाव पैदा करके राजनीतिक एजेंडा सेट करने का समाजवादी पार्टी का एजेंडा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *