BJP state chief in Amethi for membership campaign.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को जिले में सदस्यता अभियान को गति देने पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष इन्हौना, जगदीशपुर व गौरीगंज में आयोजित सामूहिक सदस्यता अभियान में शामिल हुए। लोगों को पार्टी के रीतियों व नीतियों की जानकारी देते हुए मिस्ड कॉल के जरिये पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Trending Videos

प्रदेश अध्यक्ष पचेहरी में पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह व प्रतिनिधि दीपक सिंह की ओर से आयोजित सामूहिक सदस्यता अभियान में शामिल हुए। यहां एक साथ दो हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चिलौली गांव पहुंचने पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने डिजिटल सेवा 8800002024 पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि इस टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काॅल कर कोई भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है।

सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गांव में सलमान के घर पहुंचे। पूछा, सलमान जी क्या आप भाजपा के सदस्य बनना चाहेंगे। हालांकि पार्टी सदस्य बनने के लिए कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। आप स्वेच्छा से सदस्य बन सकते है। इस पर सलमान ने सिर हिलाते हुए सहमति प्रदान की तो प्रदेश अध्यक्ष ने उनके मोबाइल से मिस्ड काॅल कर उन्हें सदस्य बनाया।

भाजपा नेता देवेंद्र शुक्ला के आवास पर पदाधिकारियों से बात की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदीशपुर ब्लॉक सभागार पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा की। कहा कि हर व्यक्ति और हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता के बीच पहुंचाएं। विपक्ष के फैलाए झूठ और भ्रम को बेनकाब करें। कार्यक्रम में एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, राजा बाबू, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, विधायक सुरेश पासी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्रमौलि सिंह, अंशु तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सनातन धर्म को कलंकित कर रही सपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान के बाद मीडिया से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है। हमारे साधु संत और महापुरुषों के बारे में उनके किस प्रकार के विचार हैं, यह जग जाहिर है। अयोध्या में नरसंहार समाजवादी पार्टी का चरित्र उजागर करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *