BJP state chief replied back to Akhilesh Yadav.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ में अब तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा आधुनिक तकनीक के जरिये जारी हुए हैं। अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को देश की टेक्नोलॉजी पर भी भरोसा नहीं रहा। वे अपने बयान से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिसे सनातनी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में सपा सरकार में हुए कुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। सरकार की अनदेखी की वजह से ही भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इस घटना को आज भी देशवासी और श्रद्धालु भुला नहीं सके हैं।

योगी सरकार में शांति और भव्य तरीके से महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसकी गूंज देश-दुनिया में सुनाई दे रही है, लेकिन अखिलेश यादव के कानों तक नहीं पहुंच रही। वह सनातनी नहीं बल्कि विशेष समुदाय के अनुयायी हैं, इसलिए उन्हें सारी चीजें फर्जी नजर आ रही हैं। अभी अखिलेश यादव के पास वक्त है। वह समय रहते संगम में स्नान करके अपने पापों को प्रायश्चित कर लें। वहीं अखिलेश यादव के नोटबंदी के बयान पर कहा कि इससे आज तक सपा उबर नहीं पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *