राजधानी लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। कहा, इस बयान से कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर हुई है।

Trending Videos

चौधरी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता अपने बयानों से भारतीय सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास देश विरोधी बयानों से भरा है। आज कांग्रेस व सपा सहित इंडी गठबंधन के नेताओं के बयान पाकिस्तान में खूब पसंद किए जा रहे हैं। देश की जनता राष्ट्र विरोधी ताकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी और देश की जनता राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दलों का सफाया करेगी।

अखिलेश ने सनातन संस्कृति का अपमान किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सनातन संस्कृति का लगातार अनादर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक सनातनी गाय को मां के समान सम्मान देता है। अखिलेश स्वयं को भगवान गोविंद का वंशज कहना बंद करें। उनका गोबर पर टिप्पणी करना हमारी संस्कृति का अपमान है। यह उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *