BJP took out bike rally on foundation day

बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

अमेठी। भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर जगह-जगह विविध कार्यक्रम हुए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संघर्षों आदि पर चर्चा की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

गौरीगंज स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर शनिवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा एवं जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने पदाधिकारियों के साथ झंडा फहराया। इसके बाद रैली निकालकर लोगों को मिठाई वितरित की। कलेक्ट्रेट परिसर जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शुक्ल ने मिठाई वितरित करते हुए स्थापना दिवस मनाया।

राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पूरे दिग्जिज संभई बूथ पर पार्टी का झंडा फहराकर कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह सिंह मौजूद रहे।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र अगुवाई में पार्टी की स्थापना दिवस पर बाइक रैली निकाली गई। जनसंघ के समय के बूथ अध्यक्ष रहे मक्खन मोदनवाल ने अपने समय के संघर्षों को याद किया। खेरौना में नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, विधानसभा प्रभारी सुभाष की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को लाभार्थी संपर्क अभियान लोकसभा सह संयोजक अजय कुमार तिवारी, गिरजा शंकर शुक्ल, देव प्रकाश पांडेय, फूलचंद कसौधन, राकेश पांडेय आदि ने संबोधित किया। संग्रामपुर में पूर्व भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह की अगुवाई में पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। भेंटुआ के नौगिरवा स्थित बूथ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, लाल बिहारी सिंह, धर्म पाल सिंह, मनोज सिंह, संदीप कुमार,धीरू कश्यप आदि मौजूद रहे।

इधर, स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी आठ अप्रैल को संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें