
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में एक सांसद को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को छोड़कर सभी का टिकट काटने की बात कही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि हो सकता है कि पीएम मोदी की भी सीट बदल दी जाए। पीएम मोदी अभी वाराणसी से सांसद हैं।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हराएगा। भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा बेरोजगारी और महंगाई कम नहीं कर पाई है। किसानों से किए गए उनके सभी वादे अधूरे हैं। भजापा ने अपने राज में किसानों को सबसे ज्यादा दुखी किया है।
ये भी पढ़ें – बजट: यूपी के विकास को रफ्तार देगा केंद्रीय बजट, इस बार ज्यादा मिलेंगे 8500 करोड़, जानिए क्या बोली सपा-कांग्रेस
ये भी पढ़ें – Budget 2024 : हर साल दो लाख से अधिक लोगों को मिल सकेगा आवास, मध्यम वर्ग में जगी अपना घर पाने की आस
“भारतीय जनता पार्टी अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। PDA वह 90% लोग हैं जो भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Nv5LiiFy4a
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 2, 2024
उन्होंने कहा कि पीडीए में 90 प्रतिशत वो लोग शामिल हैं जो कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
सपा इंडिया गठबंधन में शामिल है और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, सपा द्वारा कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना प्रत्याशियों की घोषणा करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।