संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 15 Sep 2024 12:32 AM IST

कासगंज। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नदरई गेट मालगोदाम चौराहा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंका। उनके द्वारा माफिया की तुलना साधु, संतों व मठों से करने पर आक्रोश जताया।

Trending Videos

भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मठों व संतों का अपमान किया है। हिंदू समाज को अपमानित किया गया है। उपाध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने कहा कि मठ पुरातन संस्कृति सनातन की धरोहर हैं। भारत के लोगों को भारतीय संस्कृति एवं नव निर्माण में इन्हीं मठों का योगदान है। युवा मोर्चा मठ, संतों का अपमान स्वीकार नहीं करेगा। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस दौरान सोमेश सिंह, प्रशांत राजपूत, राजू चौहान, मुकेश प्रजापति, यश उपाध्याय, अंशुल अग्रवाल, सुनील लोधी, विनम्र अग्रवाल, देवेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *