BJP Yuva Morcha will take out Tiranga Yatra

घर घर तिरंगा अभियान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते मानवेन्द्र सिंह लोधी
– फोटो : संवाद

विस्तार


स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा युवा मोर्चा 11, 12, 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। इसके लिए भाजपा जिला कार्यालय पर कार्ययोजना तैयार की गई।

Trending Videos

कयामपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। 9 व 10 अगस्त को मंडल स्तर पर बैठकें होंगी। जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह ने बताया कि 11, 12 व 13 को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकालेंगे। 

पत्रकारों से वार्ता करते मानवेन्द्र सिंह लोधी साथ में जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह

12 से 14 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त के बीच कार्यकर्ता प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। 14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी व मौन जुलूस निकाला जाएगा। 

इस दौरान राजकुमार सहयोगी, ठा. श्यौराज सिंह, अरुण फौजी, धर्म सिंह भारती, ठाकुर गोपाल सिंह, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, ठाकुर हरेन्द्र सिंह, ठाकुर सुरेश सिंह, ठाकुर राकेश सिंह, संजय चौधरी, सुशील गुप्ता, धर्मवीर लोधी, चेतन शर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें