Blood bank started in the district hospital

रक्तदान करतीं डीएम ​

अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब रक्त की जरूरत होने पर भाग-दौड़ नहीं लगानी होगी। विश्व रक्त दिवस पर अस्पताल में ब्लड बैंक का शुभारंभ हो गया है। डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह सहित सात लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनते हुए लोगों के लिए प्रेरणा बने। एसपी ने अस्पताल को एसी देने की घोषणा की।

एक जुलाई 2010 को जिला सृजित होने के बाद अब तक जिला अस्पताल में ब्लड सेंटर नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन से ब्लड बैंक की स्वीकृत मिलने व उपकरणों की आपूर्ति के बाद लाइसेंस का स्वास्थ्य विभाग का इंतजार कर रहा था। विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड सेंटर का तोहफा मिल गया। ब्लड सेंटर का शुभारंभ करने के बाद डीएम व एसपी ने रक्तदान कर पहले महादानी बनकर लोगों को प्रेरणा दी। डीएम-एसपी संग जिला अस्पताल में कार्यरत स्वाती सिंह, अंकित समेत सात लोगों ने रक्तदान किया। आयोजित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि एक यूनिट रक्त से विषम परिस्थितियों में किसी की जान बच सकती है।

सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही लोगों को प्रेरित करते हुए ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में नियमानुसार ब्लड संरक्षित कर आवश्यकता पड़ने में मरीजों को मुहैया करवाया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एडीएम अर्पित गुप्ता, एएसपी हरेंद्र कुमार, डॉ. शुभम पांडेय, डॉ. लईक, डॉ. अमित यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें