{“_id”:”67101c6715c2c8776f043644″,”slug”:”blood-component-separation-unit-ready-waiting-for-operation-orai-news-c-224-1-ori1005-121066-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार, संचालन का इंतजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। जिला अस्पताल के ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है। संचालन न होने से जरूरतमंदों को परेशानी हो रही है।

Trending Videos

जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट नहीं थी। इसके लिए कई बार मांग की जा रही थी। शासन ने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में ब्लड सेपरेशन यूनिट बनाने की मंजूरी दी थी। ब्लड बैंक की बिल्डिंग में ही इसका निर्माण कराया गया। धीरे धीरे यहां पर कई तरह की मशीनें भी आ गई है। जो कमियां थीं, उन्हें दूर कराया गया। औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने इसका निरीक्षण किया है और इसके लाइसेंस को मंजूरी दे दी है। स्टाफ को भी प्रशिक्षित कर दिया गया है लेकिन अभी तक इसका शुभारंभ नहीं किया गया है। इससे मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इन मरीजों को मिलेगा लाभ

ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू होने के बाद डेंगू के मरीजों में प्लेटलेट्स और एनीमिया के मरीजों को आरबीसी की सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा प्लाज्मा भी अलग से मिल सकेगा। सेपरेशन यूनिट में जो भी मशीनें थीं। सब आ चुकी है। अब उद्घाटन का इंतजार है।

रक्त संबंधी जरूरतें पूरी होगी

ब्लड सेपरेशन यूनिट में ब्लड में रेड ब्लड सेल, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स आदि कंपोनेंट होते है। सेपरेशन यूनिट में कंपोनेंट अलग अलग किए जाते हैं। जरूरत के हिसाब से आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स आदि चढ़ाया जाता है। निकाले गए ब्लड के प्रत्येक तत्व को अलग अलग अवधि होती है। एक यूनिट ब्लड से तीन से चार लोगों को जरूरत पूरी हो जाती है।

ब्लड सेपरेशन यूनिट तैयार हो चुकी है। कुछ बिजली संबंधी मामला है। इसके लिए ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि तत्काल समस्या दूर कराए ताकि अगली कार्रवाई की जा सके। ब्लड बैंक में सेपरेशन यूनिट बनने से मरीजों को बहुत लाभ होगा।

डॉ. जगजीवन राम, सीएमएस जिला अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *