{“_id”:”675fad4af8bbaaeafb026768″,”slug”:”blood-stained-letter-reached-a-drug-dealer-received-such-threat-he-was-shocked-requested-police-for-protection-2024-12-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: दवा कारोबारी के पास आया खून से सना पत्र…ऐसी धमकी मिली, उड़े हुए हैं होश; पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा सदर के एक दवा कारोबारी को रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी गई है। उन्हें पहले काॅल किया गया। कहा गया कि रुपये नहीं दिए तो 15 दिसंबर जिंदगी की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद दुकान में लिफाफे में रखकर खून से सना पत्र भी डाला गया। इससे व्यापारी दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस की दो टीमें आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में लगी हैं।
Trending Videos
नगला पदमा निवासी जितेंद्र बत्रा का बुंदू कटरा क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 12 दिसंबर की रात 10 बजे दुकान पर बैठे थे। तभी एक नंबर से काॅल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि रकम का इंतजाम कर लो, नहीं तो 15 दिसंबर तुम्हारी जिंदगी की आखिरी तारीख होगी। रकम और स्थान के बारे में पत्र के माध्यम से बता दिया जाएगा। तब तो जितेंद्र बत्रा ने ज्यादा नहीं दिया। अगले दिन उनके पास एक युवक हेलमेट पहनकर और मास्क लगाकर आया।
उसने चश्मा भी पहन रखा था। वह एक लिफाफे में पत्र डालकर चला गया। शनिवार को उन्होंने पत्र देखा। वह खून से सना था। उस पर लिखा था कि 15 तारीख तुम्हारी जिंदगी की आखिरी तारीख होगी। इसके बारे में किसी को नहीं बताना। इससे दवा व्यापारी घबरा गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। केस दर्ज किया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एसीपी सदर विनायक भोसले के नेतृत्व में टीम लगी हैं। आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है। व्यापारी से भी जानकारी ली जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं।