संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 20 Dec 2024 12:40 AM IST

loader

Blood was given to an innocent child, his health improved



रायबरेली। एम्स में भर्ती कराए गए प्रतापगढ़ जिले के बराछा गांव निवासी सत्यम शर्मा (2) पुत्र रवि शर्मा की हालत सुधर गई है। खून की कमी को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को बच्चे को एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। उसका बुखार भी सामान्य हो गया है। एम्स प्रशासन बच्चे को पूरी तरह से स्वस्थ बता रहा है।

Trending Videos

बीते मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को ईमेल और एक्स के माध्यम से शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार सुबह ही बच्चे को एम्स में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताया जा रहा है।

एम्स में अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्रालय से फोन आने से पहले ही बच्चे को भर्ती कर लिया गया था। बच्चे को ब्लड की कमी थी। बृहस्पतिवार को उसे ब्लड चढ़ाया गया। बुखार भी सही हो गया है। बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। उसे निमोनिया की समस्या हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *