{“_id”:”673c3b441f80ce65930ce199″,”slug”:”bloodied-body-of-a-youth-found-in-a-playground-he-was-murdered-by-smashing-his-head-investigation-begins-2024-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: खेल के मैदान में मिला युवक का रक्तरंजित शव, सिर कूचकर की गई है हत्या…पास में पड़ा था पत्थर, जांच शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Jalaun News: बंगरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में युवक का रक्तरंजित शव मिला है। मृतक के शरीर से शर्ट गायब मिली है और सिर कूचकर हत्या की गई है।


loader

Bloodied body of a youth found in a playground he was murdered by smashing his head investigation begins

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
– फोटो : amar ujala



विस्तार


जालौन जिले के बंगरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के बीचोंबीच एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने वालों ने जब मैदान में लाश पड़ी देखी, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना माधौगढ़ पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की है।

पता चला है कि मृतक युवक रानू तिवारी (28) उर्फ गौरव पुत्र राम दत्त तिवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गडेरना के पास पुरा रूदावली का निवासी था। कल सोमवार की शाम करीब छह बजे किसी काम से अपनी बजाज प्लेटिना बाइक से बंगरा आया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन लगातार मृतक के मोबाइल पर फोन करते रहे।

हालांकि, फोन रिसीव नहीं हुआ, तो थक हार कर सुबह का इंतजार करने लगे। सुबह युवक की हत्या की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है। परिवार में माता-पिता के अलावा बडे़ भाई गोपाल तिवारी और शिवजी तिवारी हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद किसी जानने वाले के साथ मृतक जीआईसी मैदान में देर शाम शराब पार्टी में था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *