Body of a middle aged man found hanging from window of a tubewell, police is investigating murder or suicide

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उरई के कोंच कस्बे में ट्यूबवेल की खिड़की से अधेड़ का शव लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, हत्या या आत्महत्या के बिंदु पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी राजकुमार दीक्षित (52) पुत्र हरगोविंद्र दीक्षित का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पालिका कार्यालय के बगल में बने ट्यूवबेल के जंगले से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *