{“_id”:”676664121777f757f4015dcb”,”slug”:”body-of-gram-pradhan-devar-was-found-hanging-from-tree-in-amethi-police-is-investigating-2024-12-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: पेड़ से लटकी मिली ग्राम प्रधान के देवर की लाश, चार दिन पहले दिल्ली से लौटा था; पुलिस कर रही जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मौके पर जांच करती पुलिस – फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में शुक्रवार की देर रात घर से लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला। वह चार दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के अत्तानगर गांव की है। गांव की महिला ग्राम प्रधान सुनीता के देवर प्रदीप की लाश पेड़ पर लेडीज दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण ने देखा तो सूचना परिजन को दी। खबर मिलते ही परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच कर रही है। प्रदीप की मौत के बाद पत्नी कोमल गिरी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि प्रदीप की तीन साल की एक बिटिया भी है। परिजनों ने हत्या करके शव को पेड़ से लटकाने की बात कही। सूचना पर सीओ अखिलेश वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से घटना के विषय में जानकारी ली।
अभी तहरीर नहीं मिली
थाना प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि अभी किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।