विजय द्विवेदी की रिपोर्ट

बहादुरपुर, जालौन। कुठौंद थाना अंतर्गत पतराही के पास यमुना नदी में डूबे 15 वर्षीय किशोर का शव पानी में उतराता हुआ मिला है।
कुठौन्द थानांतर्गत पुलिस चौकी कंझारी के ग्राम पतराही में यमुना के किनारे बकरी चराते समय नदी की जलधारा में डूबने से 15 वर्ष किशोर लोकेश उर्फ लल्लू पुत्र बालकराम की मृत्यु हो गई जिसका शव 20 घंटे बाद यमुना नदी में उतराता हुआ मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्राम पतराही के चार किशोर बालक अपनी अपनी बकरियां चराने हेतु यमुना तट पर गए थे अत्यधिक गर्मी से पीड़ित बच्चों ने यमुना नदी में स्नान करने के उद्देश्य उसके जल में प्रवेश किया, अधिक गहराई व तीव्र धार में तैरना ना आने के कारण बच्चे पानी में डूबने लगे उसी समय यमुना तट पर मौजूद ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाकर किसी तरह तीन बच्चों को डूबने से बचा लिया लेकिन 15 वर्ष लोकेश बहुत खोजने पर भी नहीं मिला। घटना की सूचना कुठौंद पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसएचओ इस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी ने गोताखोरों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों की मदद से पानी में लापता लोकेश की देर रात तक खोज की लेकिन वह नहीं मिला। आज शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीण यमुना तट पर पहुंच गए उसी समय घटनास्थल से कुछ दूर लोकेश का शव पानी में उतराता हुआ मिला । शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर उसके परिजनों में करूण क्रंदन गूंजने लगा। मृतक लोकेश का शव मिलने की सूचना कुठौंद थाना पुलिस को दे दी गई है । थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें