body of young man found on roadside in Firozabad who had gone out of his home to eat Bhandara

मौके पर पहुंची पुलिस व एकत्र गांव के लोग
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बृहस्तपतिवार की तड़के सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। युवक की पहचान खेरिया अहमद निवासी मुननेश (42) के रूप में हुई। 

घटना जसराना थाना क्षेत्र के बनवारा अरांव मार्ग की है। बताया गया कि गांव के मजरा रैपुरा में भागवत कथा का आयोजन हुआ था। कल शाम को वहां पर भंडारा हो रहा था। मुननेश भंडारा खाने के लिए घर से निकला था। आज सुबह लाश मिली। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *