भरथना। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सीहपुर गांव के पास मंगलवार देर रात एक युवक का शव मिला। पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान फिरोजाबाद के थाना असर्फी नगर हिमायुपुर निवासी शिवा सिंह (23) पुत्र जयपाल सिंह के रूप में हुई। युवक के सफर के दौरान ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

Trending Videos

मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे कानपुर टूंडला पैसेंजर मेमू के चालक ने स्टेशन मास्टर को अप लाइन के पोल संख्या 1139/29 के समीप एक युवक के पड़े होने की सूचना दी थी। कस्बा चौकी प्रभारी तनमय चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक की जेब और बैग की तलाशी ली।

बैग से मिले यूनिवर्सिटी के आईडी कार्ड और वोटर कार्ड से उसकी पहचान हुई। शव के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए जो पूरी तरह चकनाचूर थे। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार युवक के सफर के दौरान ट्रेन से गिरने की आशंका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *