संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:00 AM IST

कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज में 22 से 25 अगस्त तक प्रथम पुस्तक मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस मेला को लेकर शनिवार को गोरहा स्थित कलावती नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज में बैठक आयोजित की गई। इसमें भजन संध्या, कवि सम्मेलन व मैजिक शो भी होंगे।अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि जिले में पहली बार पुस्तक मेला लगाया जा रहा है। यह एक अच्छी पहल है। विद्यार्थियों का पुस्तकों के प्रति रुझान उत्पन्न करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। डीआईओएस प्रदीप कुमार मौर्य ने बताया कि जनपद के समस्त डिग्री कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, तकनीकी संस्थान, यूपी बोर्ड व परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी समय सारणी के अनुसार मेले में भ्रमण करेंगे। जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुस्तक मेले में भजन संध्या ,कवि सम्मेलन, मैजिक शो आदि कार्यक्रम भी प्रतिदिन होंगे।
