boyfriend of hotel manager was stabbed by real brothers In Lucknow accused has been arrested

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित होटल विरासत इन की मैनेजर पल्लवी सिंह के मंगेतर अपूर्व सिंह को सगे भाइयों ने चाकू मार दिया। इससे वे घायल हो गए। आरोपियों का पल्लवी से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

खरगापुर निवासी पल्लवी से मिलने शुक्रवार रात में उनके मंगेतर अपूर्व होटल गए थे। आरोप है कि रात करीब 10:45 बजे होटल का पूर्व वेटर आकाश, भाई रितेश के साथ आया। आकाश ने पल्लवी से वेतन के शेष रुपये मांगे। 

पल्लवी ने इन्कार किया तो दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी। अपूर्व के बचाव करने पर दोनों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों धक्का देकर भाग निकले। अपूर्व को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *