Boyfriend threatens to shoot fiance for breaking girlfriend marriage in mau

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी तय होने से नराज होकर उसके मंगेतर के घर अपने साथियों के साथ पहुंच गया। जहां उसने युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा निकाल लिया। इस बीच लोगों को आता देख युवक और उसका एक साथी भाग निकले। जबकि उसके एक साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी बलिया जिले में एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुई है। जहां बीते रविवार को वह सगाई कर अपने परिवार के साथ अपने गांव लौटा। सोमवार को उसे एक नंबर से फोन आया, जिसने खुद को युवती का प्रेमी बताते हुए मिलने के लिए पहले मऊ फिर खुरहट बाजार आने को बोला। इस पर मना करने के बाद युवक ने फोन काट दिया। 

आरोप है कि कुछ देर बाद एक बाइक से तीन युवक उसके घर पहुंचे, जहां उसे बाहर बैठा देखकर उसे पास बुलाया और उसकी मंगेतर के साथ अपनी फोटो दिखाकर शादी तोड़ने की बात कही। जब विरोध किया तो दो युवकों ने तमंचा निकाल कर धमकाते हुए कहा कि यह फोटो देखने के बाद भी तू शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचा तो तूझे सभी के सामने गोली मार दी जाएगी।

इस बीच शोर सुनकर घरवाले और गांव के अन्य लोगों को आता देखकर दबंग युवक बाइक से भागने लगे, लेकिन इस बीच एक युवक बाइक पर चढ़ न सका और लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। 

क्या कहती है पुलिस

उधर, इस घटना के संबंध में रानीपुर एसओ राजेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें