{“_id”:”672121fc950e290959017218″,”slug”:”boys-side-received-threat-for-refusing-to-marry-teenage-girl-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123076-2024-10-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: किशोरी से शादी की मना करने पर लड़के पक्ष को मिली धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:27 PM IST

सहावर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर में नाबालिग लड़की से शादी के लिए मना करने पर लड़के पक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दी। पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के नवीन चंद्र ने बताया कि 20 मई को उसके घर पर गांव की ही ढोलकी देवी अपने साथ विजय सिंह निवासी नया वास थाना कोतवाली देहात एटा व एक अन्य युवक निवासी नगला विजूका थाना जैथरा एटा को लेकर आई। यहां उन्होंने बताया कि यह अपनी पुत्री का रिश्ता आपके पुत्र अनूप के लिए लेकर आए हैं। लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया। लड़की पक्ष के लोग लड़के को पसंद करके चले गए। 23 मई को लड़का पक्ष एटा जाकर कन्या की गोद भराई की रस्म पूरी कर आया। इसमें लड़का पक्ष ने दुल्हन के लिए एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का पेंडल, एक घड़ी व 11 जोड़ी कपड़े आदि कुल मिलाकर सवा लाख रुपये खर्च कर दिए। इसी दौरान जब उन्होंने दुल्हन की मार्कशीट देखी तो उसमें लड़की की आयु 18 वर्ष से कम थी। इससे लड़का पक्ष ने दुल्हन की आयु कम बताकर शादी से इन्कार कर दिया। इस पर कन्या पक्ष ने लड़के पक्ष पर शादी के लिए दबाव बनाते हुए गालीगलौज की। साथ ही लड़के के पिता को जान से मरने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।