अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने सिपाही के खिलाफ लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी। सिपाही पहले से ही लाइन हाजिर चल रहा है।

बीकेडी के पास स्थित रिलायंस निपोन लाइफ कंपनी के ब्रांच मैनेजर केशव सिंह यादव पुत्र रघुवीर यादव ने पुलिस को बताया कि हरपालपुर निवासी योगेश द्विवेदी पुत्र छोटे लाल द्विवेदी ने कंपनी की बीमा पालिसी ली थी। यह पालिसी 22 साल बाद परिपक्व होनी थी लेकिन, योगेश ने समय से पहले पॉलिसी खत्म करवा दी। उसके खाते में पैसा आ गया लेकिन, योगेश का कहना था यह पैसा मूलधन से काफी कम है। कुछ दिनों बाद सिपाही हरीश गौतम उसके पास आया। खुद को योगेश द्विवेदी का रिश्तेदार बताते हुए पैसा देने का दबाव बनाने लगा। 29 अगस्त को हरीश उसके आफिस में आया और जबरन उसे घसीटकर नवाबाद थाने लाया।

यहां उसके साथ जमकर मारपीट की। योगेश को पैसा देने के लिए कहने लगा। जब उसने पैसा होने से इन्कार किया तब हरीश ने फोन पे से पैसा ट्रांसफर करने को कहा। केशव के फोन पे करने से मना करने पर हरीश ने उसका फोन छीन लिया और उसके खाते से योगेश द्विवेदी के खाते में 85 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।

ब्रांच मैनेजर ने एसएसपी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। मुकदमा दर्ज होने से पहले मारपीट के अन्य मामले में शिकायत आने पर उसे लाइन हाजिर भी कर दिया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *