संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Thu, 10 Oct 2024 12:58 AM IST

Branding of self-help group products started

Trending Videos



अमेठी सिटी। स्वयं सहायता समूहों की ओर से जिले में विभिन्न तरह के उत्पाद बना कर बेचे जा रहे हैं। लेकिन ब्रांडिंग न होने के कारण प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तैयार उत्पादों को बाजार में बेचना बड़़ी चुनौती बना है। इस परेशानी से छुटकारा दिलवाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार आजीविका मिशन, एनआरएलएम ने अब स्वयं सहायता समूहों के स्तर से तैयार होने वाले उत्पादों को ”सवेरा” ब्रांड नाम का दिया है। इसकी पंच लाइन ”एक नई उम्मीद” रखी गई है।

Trending Videos

जिले में करीब 100 स्वयं सहायता समूह ऐसे हैं, जो कि अलग-अलग वस्तुओं को उत्पादन कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक इनके नाम के साथ कोई ब्रांड नाम नहीं जुड़ा है। ऐसे में इन उत्पादों को बाजार में बेचना बड़ी चुनौती बना है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब एनआरएलएम ने जिले के उत्पादों को सवेरा का एक कॉमन ब्रांड नाम देने का फैसला किया है। एनआरएलएम की उपायुक्त प्रवीणा शुक्ला ने बताया कि ब्रांड नाम से बिकने वाले उत्पादों पर लोगों का भरोसा ज्यादा होता है।

शुरुआत में एनआरएलएम की ओर से बनाए जा रहे मेंहदी कोन व गुलाब जल में ब्रांड नाम लगा कर बेचना शुरू किया गया है। अन्य उत्पादों को भी जल्दी ही इस ब्रांड नाम के साथ जोड़ने की योजना है। इससे इन उत्पादों की बिक्री में तेजी आने से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आमदमी भी बेहतर हो सकेगी। ब्रांड नेम जुड़ने से इन उत्पादों के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें