आगरा के जैतपुर क्षेत्र के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के जवान अमित चौहान (34) का सिक्किम में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सोमवार को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो सैकड़ों लोग अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े।


brave soldier amit chauhan final farewell

सैनिक का निधन
– फोटो : संवाद



विस्तार


आगरा के जैतपुर के गढ़ी प्रतापपुरा गांव के सिक्किम में तैनात 8 मद्रास रेजीमेंट के जवान अमित चौहान (34) की 30 अगस्त को हार्ट अटैक से जान चली गई थी। सोमवार सुबह जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए इलाकेभर के लोग उमड़ पड़े। सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर सपूत को सलाम किया।

loader

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *