{“_id”:”67b18309513561340d05da49″,”slug”:”bride-and-groom-had-fight-over-the-phone-and-wedding-procession-did-not-come-2025-02-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: धरी रह गई शादी की तैयारी…दूल्हा-दुल्हन ने फोन पर की बात, फिर नहीं आई बरात, परिजनों के उड़ गए होश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
विवाह (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : ANI
विस्तार
मथुरा के शहर कोतवाली की एक कॉलोनी में शुक्रवार को पलवल से बरात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही दूल्हा और दुल्हन में फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हा बरात लेकर नहीं आया।
Trending Videos
शनिवार को लड़की पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने लड़का पक्ष को भी बुला लिया। दोनों पक्षों में आपस में एक-दूसरे को दिए सामान को लौटाने का समझौता होने पर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि यहां की युवती का पलवल के बांसवा निवासी युवक से रिश्ता तय हुआ था। 14 फरवरी को दोनों की शादी थी। दोनों के घर वालों में शादी की तैयारी अंतिम चरण में चल रही थी।
बरात के लिए दूल्हा भी तैयार हो गया, लेकिन इसी बीच दूल्हा और दुल्हन में किसी बात को लेकर मोबाइल फोन पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने शादी न करने का फैसला कर लिया।