bride refused to marry after drunk men molested the girl in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock

विस्तार


शाहजहांपुर के जलालाबाद में रविवार रात बरात में द्वारचार की रस्म के दौरान शराब के नशे में कुछ बरातियों ने युवती से छेड़खानी कर दी, जिससे बवाल हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इससे नाराज लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। रातभर पंचायत होती रही, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। सोमवार को सुबह बिना दुल्हन के बरात लौट गई।

बरात शाहजहांपुर के रोज़ा से आई थी। जनवासे में बरातियों की आवभगत के बाद वधू पक्ष द्वारचार की तैयारियों में जुट गया। कुछ देर बाद वर पक्ष के लोग बैंडबाजे के साथ बरात लेकर लड़की के घर के दरवाजे पर पहुंच गए। बताते हैं कि इसी दौरान शराब के नशे में कुछ बरातियों ने लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। कन्या पक्ष के लोग उनकी हरकतें नजरंदाज करते रहे, लेकिन इसी दौरान एक युवती से छेड़छाड़ होने पर माहौल बिगड़ गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *