bride side refused to marry A day before wedding in Etah boy family lodged complaint in police station

दो दिन पहले लगन और टीका के दौरान की तस्वीर
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में शादी के एक दिन पहले दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। दो दिन पहले ही लगन और टीका का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ था। अचानक आई इस खबर से लड़के पक्ष के होश उड़ गए। वह थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

मामला जलेसर थाना क्षेत्र के सराय खानम मोहल्ले का है। गांव निवासी युवक की शादी हाथरस जिले के मिर्जापुर गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। सब कुछ सही चल रहा था। दोनों पक्ष तैयारियों में जुटे थे। 11 मार्च तो लड़की पक्ष के लोग लड़के का लगन और टीका करके गए थे। 

…यह रिश्ता हम नहीं करेंगे

अब 13 मार्च को  बरात जानी थी। मंगल गीत गाए जा रहे थे। एक दिन पहले लड़के के पिता के पास फोन आया। फोन लड़की पक्ष का था। उन्होंने खुशी मन से उठाया। लेकिन, उधर से जो बात कही गई उसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की पक्ष ने बरात न लाने की बात कही थी। कहा था कि यह रिश्ता हम नहीं करेंगे। 

पुलिस से मदद की गुहार लगाई

फोन कटने के बाद बात घर में बताई तो लोगों में गुस्से के साथ मायूसी थी। कार्ड छप चुके थे। रिश्तेदारों से लेकर क्षेत्र में कार्ड बांटे भी जा चुके थे। अब वह लोगों को क्या जवाब देंगे, यही सोचकर परेशान थे। फिर वह थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *