मैनपुरी। मोहल्ला राजा के बाग स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 13 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। जानकारी होने के बाद गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 6 निवासी कौशलेंद्र सिंह के घर में रखी अलमारी से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। शुक्रवार को जब अलमारी खोली तो जेवर गायब देख परिजन के होश उड़ गए। गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया की 22 अक्तूबर को बहन व अन्य परिजन ने अपने पुस्तैनी जेवर उनकी अलमारी और बक्से में रखे थे। अलमारी से 6 सोने के कंगन, 5 हार, एक रानी हार, 3 जोड़ी झुमकी, एक बेंदा, 4 जोड़ी बृजबाला, 5 जोड़ी कुंडल, हार सेट, 7 सोने की चेन, 11 अंगूठी, 5 पैंडल, 4 खडुआ और चांदी के जेवर चोरी हो गए थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
