सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में शनिवार को जिस बच्ची का शव मिला था, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर कब्रिस्तान की झाड़ियों में पड़ा मिला था। बच्ची शुक्रवार देर शाम खेलते समय गायब हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन उस दिन पता नहीं चला था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। परिजनों व पुलिस ने मिलकर बच्ची को ढूंढा।
Trending Videos
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद
शनिवार सुबह कब्रिस्तान में बच्ची खून से लथपथ मिली थी। तब आशंका जताई गई थी कि बच्ची के साथ गलत काम किया। गले पर भी निशान मिले थे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गले की हड्डी टूटना भी आया है। इससे साफ है कि दरिंदे ने बच्ची के साथ कितनी घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी वेदपाल उर्फ बेदा को पेपर मिल रोड पर भट्टा कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 6
झाड़ियों में मिला बच्ची का शव
– फोटो : संवाद
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। उम्र 45 से 50 साल के बीच है। रात के समय रोज शराब पीता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया।
4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद
बच्ची को तलाश करने का करता रहा नाटक
पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी भी बच्ची की तलाश करने का नाटक करता रहा, ताकि परिजनों व पुलिस को भनक नहीं लग सके। जिस जगह पर बच्ची का शव छिपाया था, वहां पर आरोपी किसी को लेकर नहीं गया। कब्रिस्तान की झाड़ियों में ही बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया।
5 of 6
झाड़ियों में मिला बच्ची का शव
– फोटो : संवाद
बच्ची की पोस्टमार्टम आ गई है। उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। गला दबाकर हत्या की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है। शैलेंद्र प्रताप गौतम, सीओ द्वितीय