संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 19 Jan 2025 01:18 AM IST

loader

Brokers active in Anganwadi recruitment



कासगंज। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओेंं की नियुक्ति कराने के लिए दलाल सक्रिय हैं। दलाल आवेदकों से नियुक्ति के नाम पर मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। मामले में शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने आवेदकों से ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी है। जिले में आंगनबाड़ी 295 रिक्त पद भरे जाने हैं। इसके लिए 14 अप्रैल 2024 तक आवेदन जमा कराए गए। हालांकि तब आम चुनाव के कारण प्रक्रिया रोक दी गई थी। यह प्रक्रिया फिर शुरू हो रही है। वहीं, नियुक्ति कराने का झांसा देकर आवेदकों से पैसा मांगने की शिकायतें विभाग को मिलीं हैं। इस पर विभाग ने आवेदकों को दलालों से बचने की सलाह दी है। डीपीओ सुशीला का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया चल रही है। चयन समिति के माध्यम से मेरिट के आधार पर ऑनलाइन प्रकिया पूरी होगी। विभाग को दलालों द्वारा आवेदकों से धन मांगे जाने की शिकायत मिली हैं। आवेदकों को दलालों से बचना चाहिए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *