brother filed case against his three brothers making serious allegations In Agra

पीड़ित ओमवीर सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में एक भाई ने अपने तीन भाइयों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कहा कि भाइयों ने मकान के विवाद में पिटाई लगाई। इससे मन नहीं भरा तो एक भाई ने नाली से कीचड़ निकाला। दूसरे ने उसी कीचड़ में सना जूता चटवाया। जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। थाने में आत्मदाह की धमकी देने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

Trending Videos

घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के रुनकता कस्बा में 14 जुलाई की है। पुलिस चौकी के सामने, बैंक कॉलोनी में रहने वाले ओमवीर सिंह ने बताया कि उनकी घर के पास ही बांस-बल्ली की दुकान है। एक मकान में वह परिवार सहित रहते हैं। दूसरे मकान में भाई योगेंद्र उर्फ कृष्णवीर, धर्मवीर और रवि का परिवार रहता है। योगेंद्र भाजपा अछनेरा देहात मंडल का महामंत्री और रवि भाजयुमो का पदाधिकारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *