{“_id”:”697fbe3a8fbcca7979001a5c”,”slug”:”brother-in-law-and-brother-in-law-injured-when-tractor-trailer-overturned-while-trying-to-save-a-dog-jhansi-news-c-11-1-jhs1008-731961-2026-02-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कुत्ता बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जीजा-साले घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। रक्सा के पुनावली मार्ग में अचानक से कुत्ता के सामने आ जाने से ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वजह से जीजा-साले चोटिल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुनावली के आकाश राजपूत रविवार को अपने साले आकाश के साथ किसी काम से ट्रैक्टर से जा रहा था। कोटखेरा गांव के सामने पहुंचने पर अचानक सड़क के बीच कुत्ता आ जाने से उसने ट्रैक्टर में ब्रेक लगाया। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दोनों ही उसके नीचे दब गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उनको बाहर निकाला। परिवार के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो
