{“_id”:”66e9e419bd397e06700d0244″,”slug”:”brother-in-law-and-sister-in-law-arrested-in-the-case-of-death-of-married-woman-orai-news-c-224-1-ka11004-119808-2024-09-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: विवाहिता की मौत के मामले में जेठ-जेठानी हुए गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जालौन। दो माह पहले हुई विवाहिता की मौत के मामले में उसके मामा की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी शिवम की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पहले गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुरा निवासी मुस्कान (22) पुत्री सुरेश से हुई थी। 7 जुलाई को जब घर के सदस्य काम के लिए चले गए थे। तब मुस्कान का शव फंदे पर लटका मिला था।
झांसी जिले के एरच थाना क्षेत्र के भारत सिंह उर्फ धन्नू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि उन्होंने वर्ष 2023 में अपनी भांजी की शादी की थी। शादी में लगभग छह लाख रुपये दिए थे। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। लेकिन छह माह पूर्व पति शिवम, सास रामरती, ननद स्नेह, ननदोई अखिलेश, ननद कुमारी धीरज, जेठ आशीष व जेठानी सुलपी ने अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।
आरोप लगाया था कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने भांजी की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी पति शिवम, सास रामरती और ननद धीरज को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में वांछित चल रहे जेठ आशीष व जेठानी सुलपी उर्फ शिल्पी निवासीगण भवानीराम को चुर्खी रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
